ममता बनर्जी का आरोप झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए DVC मैथन ने छोड़ा पानी, केंद्र नहीं कर रही है बंगाल की आर्थिक मदद

ममता बनर्जी का आरोप झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए DVC मैथन ने छोड़ा पानी, केंद्र नहीं कर रही है बंगाल की आर्थिक

डेस्कः उत्तर बंगाल में आये बाढ़ को लेेकर ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अलग-अलग राज्यों से पानी बंगाल में आ रहा है जिसकी वजह से बंगाल में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए डीवीसी मैथन, पंचत जलाशय से अपनी इच्छानुसार पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भुटान से धीरे-धीरे पानी छोड़ने का अनुरोध किया गया है। नागराकाटा, मिरिक सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कलिम्पोंग से संपर्क टूट गया है।

CJI बीआर गवई पर वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की,आरोपी हिरासत में लिया गया
ममता बनर्जी ने कहा कि बाढ़ की इस विपदा में केंद्र मदद नहीं कर रही है, केंद्र से आर्थिक सहायता नहीं मिलने से बंगाल सरकार खुद ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से अब तक 23 लोगों की मौत की खबर आई है। दार्जिलिंग, मिरिक, कलिम्पोंग में 18 और नागराकाटा में 5 लोगों की मौत हुई है।

राजा रघुवंशी जैसा मर्डर प्लान टल गया! इंजीनियर पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया हथौड़ा-कंडोम, सर्च हिस्ट्री से बची पति की जान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “उत्तर बंगाल की स्थिति पर पुलिस, DG, हम सभी निगरानी कर रहे थे… परसों उत्तर बंगाल में लगातार 12 घंटे भारी बारिश हुई… परसों हाई टाइड है… अगर बिहार में बारिश होती है तो फरक्का से पानी आता है, अगर उत्तर प्रदेश में बारिश होती है तो गंगा में पानी आता है, अगर यहां भारी बारिश होती है तो यह पानी कहां जाएगा?… आप डिसिल्टेशन क्यों नहीं कर रहे हैं?”

 

जयपुर के SMS अस्पताल में लगी आग,ट्रामा सेंटर का ICU वार्ड जलकर खाक, 7 मरीजों की मौत, 4 की हालत गंभीर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग भूस्खलन की घटना पर कहा, "हमने सभी पर्यटकों को बचा लिया है। डायमंड हार्बर में एक व्यक्ति लापता है, उसे छोड़कर हम आज ही 500 पर्यटकों को ला रहे हैं। हम पहले ही 45 वोल्वो बसों में पर्यटकों को ला चुके हैं। हमने सिलीगुड़ी में 250 लोगों को रखने की व्यवस्था की है, जबकि हम 500 लोगों को वोल्वो बसों, उत्तर बंगाल राज्य परिवहन बसों में ला रहे हैं... सभी पर्यटक सुरक्षित हैं... पुलिस ने सामुदायिक रसोई भी शुरू कर दी है।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now