मल्लिकार्जुन खरगे ने किया विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान, बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन में होगा मुकाबला

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान, बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन में होगा मुकाबला

डेस्कः महाराष्ट्र के गर्वनर सीपी राधाकृष्णन के मुकाबले विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसका एलान किया।

 

सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड में राज्यपाल रहते स्थानीय नीति के विधेयक को नहीं दी थी स्वीकृति, हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी में भी बताई थी भूमिका
खरगे के मुताबिक विपक्ष के सभी दलों से बातचीत के बाद सुदर्शन रेड्डी के नाम पर फैसला लिया गया है। वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, गुवाहाटी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे और 2013 में गोवा के पहले लोकायुक्त बने थे। आम आदमी पार्टी ने भी रेड्डी के नाम का समर्थन किया है।

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर
बी सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना के रहने वाले हैं।बीजेपी ने तमिलनाडु के सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन की कोशिश पूरे मुकाबले को दक्षिण वर्सेज दक्षिण करने की है। वहीं राधाकृष्णन जहां ओबीसी समुदाय से आते हैं। वहीं रेड्डी ने तेलंगाना में जातिगत सर्वे का काम संपन्न कराया है।सूत्रों के मुताबिक, जिस तरह एनडीए ने दक्षिण भारत के दलों को ध्यान में रखकर अपना उम्मीदवार बनाया है, उसी तरह अब पूर्व जस्टिस रेड्डी का नाम आने के बाद टीडीपी, वाईआरएससीपी और बीआरएस जैसी पार्टियों को भी दोबारा सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि वे किसका समर्थन करें।

केरल में चौथी क्लास की किताब में भारी गलती, ‘अंग्रेजों के डर से भारत छोड़कर भागे थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस’
सरकार के साथ नहीं बनी सहमति
सरकार की कोशिश उपराष्ट्रपति के नाम पर सहमति बनाने की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। एनडीए ने 2 दिन पहले सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सभी दलों से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।बी सुदर्शन रेड्डी से पहले डीएमके के तिरुचि शिवा के नाम की भी चर्चा सियासी गलियारों में चल रही थी, लेकिन इंडिया गठबंधन ने तेलंगाना से आने वाले सुदर्शन को ही उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
कौन हैं उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी?
बी सुदर्शन रेड्डी 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रहे हैं। 1946 में जन्मे सुदर्शन रेड्डी की प्रारंभिक पढ़ाई-लिखाई आंध्र में ही हुई है। उस्मानिया विश्वविद्यालय ने रेड्डी ने वकालत की डिग्री हासिल की। इसके बाद मशहूर वकील के प्रताप रेड्डी के अधीन काम शुरू किया। अगस्त 1988 में रेड्डी को हाईकोर्ट में सरकारी वकील नियुक्त किया गया।
1993 में रेड्डी आंध्र प्रदेश के एडिशनल जज नियुक्त किए गए। 2005 में रेड्डी को गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।2007 में रेड्डी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। 2013 में रेड्डी को गोवा का लोकायुक्त नियुक्त किया गया था।सुदर्शन रेड्डी को ही उम्मीदवार क्यों बनाया?
बीजेपी ने तमिलनाडु से आने वाले सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। इसे दक्षिण की राजनीति को साधने के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में पीछे नहीं रहना चाहती है। इसलिए पार्टी ने तेलंगाना के रेड्डी को आगे कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now