डेस्कः कोलंबिया में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। 110 सैनिकों को लेकर उड़ान भर रहा लॉकहीड मार्टिन का C-130 हरक्यूलिस विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया। C-130 हरक्यूलिस विमान पेरू सीमा के पास उड़ान भर रहा था। हादसे की वजह और मरने वालों की संख्या अभी साफ नहीं है। अब तक 20 घायल सैनिकों को बचाया गया है और राहत-बचाव का काम जारी है।इस विमान हादसे में अबतक 66 जवान के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।
❗️Colombian Air Force C-130 Hercules Crashes Near Peru Border, Reportedly With 100+ Personnel Onboard – Local Media
The Defense Minister has confirmed the incident, but did not specify the number of passengers.
The C-130 Hercules is a tactical transport aircraft manufactured… pic.twitter.com/DRG1goE7XP
— RT_India (@RT_India_news) March 23, 2026
बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होकर पहुंचे मोकामा, आतिशबाजी के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम, मंगलवार को 50 KM लंबा निकलेगा रोड़ शो
स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में हादसे वाली जगह से धुआं उठता दिख रहा है।वहीं, सैनिकों को लेकर कई ट्रक मौके पर जाते नजर आए। अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 110 सैनिक सवार थे और यह दुर्घटना शहर से करीब 3 किमी दूर हुई। अमेरिकी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने इस घटना पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
प्रिंस खान को शूटर देने वाले राणा राहुल सिंह का नेताओं-अधिकारियों के साथ तस्वीर वायरल, सुदेश-सीपी सिंह और रागिनी सिंह के साथ फोटो आया सामने
राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताया
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सेना के आधुनिकीकरण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। C-130 हरक्यूलिस विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे। कोलंबिया ने इन्हें 1960 के दशक में खरीदा और बाद में अमेरिका से मिले पुराने उपकरणों के जरिए इन्हें अपग्रेड किया गया। हाल ही में बोलिविया में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। वहां एल अल्टो में एक C-130 विमान गिरा, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हुए थे।







