मॉस्कोछ रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को एक एंटोनोव An-24 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में करीब 50 लोग सवार थे और शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। यह जानकारी रूस की आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों ने समाचर एजेंसियों को दी है।
✈️🚨 Passenger plane crashes in Russia’s Amur region — over 40 people on board
A Soviet-made Antonov An-24 aircraft operated by Angara Airlines disappeared from radar near the town of Tynda while attempting a second landing approach. Emergency crews later found the burning… pic.twitter.com/MOO08NTbEP
— NEXTA (@nexta_tv) July 24, 2025
विमान, जो सोवियत युग का था और लगभग 50 वर्ष पुराना बताया जा रहा है, जलते हुए अवस्था में ज़मीन पर पाया गया। एक हेलीकॉप्टर से विमान का मलबा एक घने जंगल में देखा गया, जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके की ओर रवाना हुए।
घटना से संबंधित एक अनाधिकारिक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर से ली गई फुटेज में विमान का जलता हुआ ढांचा जंगल के बीच नजर आ रहा है। यह विमान साइबेरिया स्थित एयरलाइन 'अंगारा' द्वारा संचालित किया जा रहा था और इसका निर्माण वर्ष 1976 में हुआ था। यह विमान ब्लागोवेशचेंस्क शहर से टिंडा की ओर जा रहा था, जो कि चीन की सीमा के पास अमूर क्षेत्र का एक दूरस्थ कस्बा है। टिंडा के नजदीक पहुंचते समय यह रडार से गायब हो गया।
क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ऑरलोव के अनुसार, विमान में 43 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे, और 6 क्रू सदस्य थे। हालांकि, आपातकालीन मंत्रालय ने सवार लोगों की संख्या लगभग 40 बताई है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के अनुसार, विमान का मलबा टिंडा से करीब 15 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी क्षेत्र में मिला है।
वर्तमान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह दुर्घटना रूस की पुरानी और जर्जर विमानन प्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।




