डेस्कः बिहार के गयाजी जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने स्टील कंटेनर में रखा शक्तिशाली आईईडी, पाइप बम बरामद किया है। नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से विस्फोटक सामग्री को इकट्ठा किया जा रहा था।

बिहार में समय से पहले हीटवेव, होली के बाद बढ़ेगी गर्मी, मार्च में होगा मई जैसा हाल
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम : बिहार में गयाजी के पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबल समय-समय पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाते है। इसी क्रम में लुटुआ थाना अंतर्गत सोनडाहा के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चला। इस दौरान नक्सलियों के एक गुप्त ठिकाने की पहचान की गई। गुप्त ठिकाने को जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में बनाया गया था। यहां सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की तो आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिले।
तेज बारिश के बीच जोरदार धमाका और जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर
शक्तिशाली IEED, पाइप बम, कारतूस बरामद : सुरक्षाबलों के मुताबिक, यह कार्रवाई सीआरपीएफ 47 वीं बटालियन के द्वारा की गई। सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन के सर्च ऑपरेशन में गया के नक्सल प्रभावित रहे लुटुआ थाना अंतर्गत सोनडाहा के इलाके के चिन्हित स्थान से स्टील कंटेनर में रहा ढाई किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी, तीन पाइप बम, जिंदा कारतूस, बैटरी, तार, गैस लाइटर, नक्सली वर्दी, दवाइयां, कंबल और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री की बरामदगी की गई है।
एयर एंबुलेंस जहां हुआ क्रैश उसी इलाके के रहने वाले थे संजय कुमार, अर्चना देवी और डॉक्टर विकास
सीआरपीएफ 47वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि ”सीआरपीएफ 47 में बटालियन के द्वारा चलाई गई विशेष ऑपरेशन में ढाई किलो का आईईडी, तीन पाइप बम, जिंदा कारतूस आदि की बरामदगी की गई है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मंशा से इसे इकट्ठा किया था। नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।”



