चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 IED बम बरामद, 16 बंकर को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2025

चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 IED बम बरामद, 16 बंकर को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबूडेरा के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का टारगेट करके लगाये गये चार आईईडी बम को बरामद किया, ये आईईडी बम 20 किलो के थे। सुरक्षा की दृष्टि से जवानों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को निष्क्रिय कर दिया।

राजधानी एक्सप्रेस में महिलाओं को देखकर जवान करने लगा निवस्त्र होकर गंदी हरकत, विरोध करने पर देने लगा गंदी गालियां
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 16 बंकर को भी ध्वस्त किया। इन बंकरों में 40 से 50 लोगों के रहने की क्षमता थी। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को लेकर जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ ​​उपतन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 बीएन, 209 बीएन, झारखंड जगुआर एवं CRPF 26 बीएन, 60 बीएन, 134 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन, 197 बीएन की संयुक्त अभियान टीम गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

See also  चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 30 IED बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now