रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, 45 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में कारोबारी अजय अग्रवाल होटल से गिरफ्तार

रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, 45 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में कारोबारी अजय अग्रवाल होटल से गिरफ्तार

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नेएक बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी और रियल एस्टेट निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी अजय अग्रवाल को राँची के कैपिटल हिल होटल से गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर निवासी अजय अग्रवाल पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार, अजय अग्रवाल की गिरफ्तारी झारखण्ड हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद की गई है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ईडी की टीम उसे लेकर आदित्यपुर के लिए रवाना हो गई। अजय अग्रवाल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के बड़े कारोबारी इंदर अग्रवाल के भांजे है।

धोनी ने 7 नंबर की जर्सी छोड़ी,सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस में बढ़ी बेचैनी
यह कार्रवाई झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर की गई है।अजय अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने ग्रीन वाटिका कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर निवेशकों को झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की। जांच में सामने आया है कि इस मामले में करीब 45 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now