बिहार चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2025

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना की ग्रामीण SP, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में बदले SDPO

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य में 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों और बिहार पुलिस सेवा के दो पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। शुक्रवार को गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार सारण के ग्रामीण एसपी और शिखर चौधरी को कटिहार के एसपी बनाए गए हैं। मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को पटना नगर का एसडीपीओ-1,अतुलेश झा को रोहतास के डिहरी का एसडीपीओ -1 और शिवम धाकड़ को दानापुर,पटना का एसडीपीओ-1 बनाया गया है।

a

बिहार में लूट के शिकार को लूटेरा बताकर पीटा, एनकाउंटर की दी धमकी, अब दारोगा कान पकड़कर मांग रहा है माफी, देखिये VIDEO
मिथिलेश कुमार को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। जबकि शैशव यादव डुमरांव स्थित सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य, वैभव शर्मा को सीआईडी में एसपी, नवजोत सिम्मी को बी- सैप 19,बेगूसराय के समादेष्टा, मनोज कुमार को बी-सैप 8,बेगूसराय में समादेष्टा, महेंद्र कुमार बसंत्री को गृह रक्षा वाहिनी, पटना के समादेष्टा बनाया गया है।

See also  JSSC CGL की परीक्षा तारीख एक बार फिर बढ़ी, छात्रों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

b

चिराग पासवान के सांसद का कुत्ता हुआ गायब, दो दिनों के बाद ऐसे किया गया बरामद, पप्पू यादव ने ऐसे ली चुटकी
वहीं, बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारी विजय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आधुनिकीकरण और निर्मला कुमारी को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल,बगहा का समादेष्टा बनाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now