JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई, छपरा से एजेंट मनु कुमार गिरफ्तार, अब तक 33 आरोपी पकड़े गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2026

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई, छपरा से एजेंट मनु कुमार गिरफ्तार, अब तक 33 आरोपी पकड़े गए

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले में सीआईडी ने बिहार के छपरा से एक एजेंट मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

सीआईडी ने गुरुवार की शाम उसे सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब सीआईडी जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी व पूछताछ करेगी। सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से ही पूरे मामले की जांच चल रही है।

WhatsApp Image 2026 09 24 at 8.45.47 PM

इस मामले में अब तक सीआईडी ने कुल 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में सीआईडी ने 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।पूर्व में गिरफ्तार 16 आरोपितों में अधिकतर झारखंड पुलिस के जवान थे। उनपर परीक्षा पास कराने के एवज में वसूली करने तथा अभ्यर्थियों को प्रश्न व उत्तर रटवाने के आरोप हैं। इसके बाद सीआईडी ने जब नए सिरे से करीब डेढ़ महीने पहले जांच शुरू की तो और 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया। यानी, इस पूरे प्रकरण में अब तक 33 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार 17 आरोपितों में एजेंट, अभ्यर्थी व परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी आइसीएन के कर्मी शामिल हैं।

See also  गुमला के पालकोट में 20 लाख की ज्वेलरी लूट, नए थाना प्रभारी के पदभार संभालते ही अपराधियों ने दी चुनौती

फूड इंस्पेक्टर से पूछताछ
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में कथित पेपर लीक, अनियमितता मामले सीआईडी ने जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार से लगातार दूसरे दिन भी दिनभर पूछताछ की। उनसे पूछताछ में जो नए तथ्य आए हैं, उसका सत्यापन चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now