महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ आदिवासी विधायक तीसरी मंजिल से कूदे और जाली में फंस गए, धनगर समाज को ST कोटे से आरक्षण का कर रहे है विरोध

महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष के साथ आदिवासी विधायक धनगर समाज को एसटी कोटे से आरक्षण देने के खिलाफ में मंत्रालय के तीसरी मंजिल से कूद और जाली में अटक गए

डेस्क: महाराष्ट्र में अजित पवार गुट के विधायक और महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरी झिरवल मंत्रालय के तीसरी मंजिल से कूद गए, हालांकि वो सुरक्षा जाली में जाकर फंस गए। उनके साथ साथ आदिवासी समाज के कुछ विधायकों ने भी छलांग लगा दी। लेकिन सुरक्षा जाली लगे होने की वजह से सभी की जान बच गई।

 

चंपाई सोरेन की सीट छोड़कर BJP नेता गणेश महाली ने अर्जुन मुंडा की सीट पर ठोकी दावेदारी
झिरवल सहित आदिवासी समाज के विधायक धनगर समाज को एसटी कोटे से आरक्षण देने का विरोध कर रहे है। झिरवल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नरहरी झिरवल महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष होने के साथ साथ एनसीपी अजित पवार गुट के नेता भी है। महाराष्ट्र में आदिवासी समाज के विधायक मंत्रालय में आंदोलन कर रहे है। इस दौरान अपना विरोध जताते हुए झिरवल के साथ आदिवासी विधायक तीसरी मंजिल से कूदने लगे और जाली में जाकर अटक गए, जिनको पुलिस ने सुरक्षा पूर्वक नीचे उतार दिया। नरहरी झिरवल धनगर समुदाय द्वारा आदिवासी समुदाय के आरक्षण में घुसपैठ को रोकने के लिए एक मजबूत रुख अपना रहे हैं। धनगर समाज को आदिवासी कोटे में आरक्षण ना मिले और पेसा कानून के तहत नौकरी भर्ती की मांग को लेकर विधायक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now