महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, विमान में सवार 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश,महाराष्ट्र के बारामती में हुआ हादसा

डेस्कः महाराष्ट्र के बारामती जिले से बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बारामती में राज्य के डिप्टी सीएम और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। आज बारामती में अजीत पवार की सभा होने वाली थी। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, बारामती में लैंडिंग के वक्त अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया।विमान हादसे में अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।DGCA ने सभी की मौत की पुष्टि की है।

Untitled design 25

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में ऐसे आया बर्फ का बवंडर,वायरल वीडियो ने उड़ाए होश, लोगों में फैली दहशत

पुणे ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी ; बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।ऐसा बताया जा रहा है।कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती किसी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, जब रास्ते में यह हादसा हो गया। DGCA ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।

मौके से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी है। तेज धुआं उठ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजित पवार का विमान कहीं खेत में क्रैश हुआ है। पूरा विमान जलकर राख हो चुका है।वीडियो में क्रैश साइट्स की तस्वीर में विमान के चीथरे उड़ गए हैं।तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्रैश साइट पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और रेस्क्यू की कोशिशों में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच रही हैं एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सपोर्ट मौके पर डिसपैच किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now