देवघरः मधुपुर थाना क्षेत्र के HDFC बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। 6 से ज्यादा की संख्या में आए अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर करोड़ों रुपये के लूट को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक में घुसते ही कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ मारपीट की बल्कि हथियार दिखाकर सभी को डराया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक में रखे नकद रुपये, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान बैग में भर लिए।
बिल्डर कमल भूषण हत्याकांडः दोषियों को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
शटर बंद कर हुए फरार
बैंक में मौजूद ग्राहक निशान जायसवाल ने बताया कि 6 से ज्यादा संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों में सिर्फ एक ने हेलमेट पहना हुआ था। एक लूटेरा बुर्का पहने हुआ था। बंदूक दिखाकर गार्ड पर अटैक किया। बंदूक से ग्राहक और बैंककर्मी को मारना शुरू किया। ग्राहक और बैंक में मौजूद सभी कैश को लेकर वो फरार हो गए। बैंक के लॉकर का पूरा कैश लूटेरे लेकर भाग गए, जाते समय बैंक का शटर अपराधियों ने बंद कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैंक प्रबंधन और पुलिस की ओर से लूट की कुल रकम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आशंका है कि लूटी गई राशि करोड़ों में हो सकती है।
मधुपुर- HDFC बैंक में लूट की बड़ी वारदात
करीब 6 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में धावा बोला
बैंक कर्मियों के साथ मारपीट कर करोड़ों रुपए कैश की लूट
कर्मचारियों के मोबाइल और बैंक मैनेजर के लैपटॉप की भी लूट
इलाके में नाका बंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू
#JharkhandUpdate #madhupur pic.twitter.com/BMtM8af4mK— Live Dainik (@Live_Dainik) September 22, 2025
कुड़मी आंदोलन खत्म, रांची-हटिया से 26 ट्रनें रद्द रहीं, दो हजार लोगों पर हुआ केस, जानिये वजह
देवघर एसपी कुमार सौरभ भी पहुंचे
वारदात की फैली खबर के बाद देवघर के एसपी कुमार सौरभ भी बैंक पहुंचे हैं। उनकी देखरेख में पुलिस की टीम अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही विशेष टीम भी बनाई गई है जो जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।


