मारपीट में घायल शख्स की RIMS में मौत के बाद 3 घंटे तक लोहरदगा में जाम रहा NH, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2024

मारपीट में घायल व्यक्ति की रिम्स में मौत के बाद लोहरदगा में एनएच जाम कर किया प्रदर्शन, मोहर्रम के दिन एक समुदाय के दो पक्षों में हुई थी झड़प

लोहरदगा: सेन्हा मुख्यालय में लोहरदगा-गुमला राष्ट्रीय उच्च पथ-143ए को आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दिया। सड़क जाम से एनएच के दोनों ओर दर्जनों यात्री वाहन और मालवाहक फंसे रहे।एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ , थानेदार ने लोगों को समझाकर जाम को छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी लोहरदगा से और एक रांची से हुआ गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपितों में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र निवासी मुर्शीद अंसारी का पुत्र अबु दाउद अंसारी एवं अबु मिस्कत अंसारी तथा नासीर अली का पुत्र आरीफ अंसारी शामिल है।

हजारीबाग में NTPC के कोल माइंस में अपराधियों ने फायरिंग और आगजनी की घटना को दिया अंजाम

मामला विगत 18 जुलाई को सेन्हा मुख्यालय में मोहर्रम मेला के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए विवाद और उसके बाद मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत से जुड़ा हुआ है। घायल किशोर का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि विगत 18 जुलाई को लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में मोहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के युवाओं और किशोर के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। इस घटना में सेन्हा निवासी जावेद अंसारी का पुत्र दिलकश रजा (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दिलकश को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरदगा-गुमला राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 143ए को सेन्हा में जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं की थी। ग्रामीण आरोपित के त्वरित गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, सेन्हा बीडीओ-सीओ, सेन्हा थाना प्रभारी सहित पुलिस-प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।अभी तक जाम नहीं खुल पाया है। कहा जा रहा है कि मामला व्यक्तिगत है और मेला में भीड़ के दौरान इसे दूसरा रूप देने का प्रयास किया गया।

See also  लोहरदगा के अंवराझरिया झरने में नहाना पड़ा भारी, दो युवकों की डूबने से मौत, एक को बचाने पानी में उतरा दूसरा, चार घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now