लव, सेक्स और धोखा! पहले प्यार फिर गर्भपात, शादी तय कर बॉयफ्रेंड फरार, गर्लफ्रेंड का हंगामा

love-couple

गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर में एक लड़की ने लव, सेक्स और धोखे के बाद जमकर हंगामा किया। उसने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का वादा कर भागने के आरोप लगाकर हंगामा किया और आत्महत्या करने पहुंच गई। मामला कैम्पियरगंज थाने के सोनौरा गांव का है। एक युवक बगल के जिले महराजगंज की एक युवती के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में था। चार दिन पूर्व दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन युवक घर छोड़कर भाग गया। गुरुवार को युवती अपने परिजनों के साथ युवक के घर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष करमैनीघाट पुलिस चौकी पहुंचे युवती शादी करने की जिद पर अड़ी रही। युवक के परिजन के मना करने पर युवती परेशान होकर मैनीघाट राप्ती नदी पुल से कूदने लगी। युवती के भाई ने दौड़कर पकड़ लिया। बाद में युवक को बुलाकर शादी करने का आपस में समझौता कर लौट गये।

UAE में डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए लड़कियों ने क्यों खोल दिए ‘केश’? वजह जानकर रह जाएंगें हैरान

बताया जा रहा है कि कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी युवक का महराजगंज की युवती से प्रेम संबंध था। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाकर तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक युवती के घर भी जाता था। युवती को साथ लेकर उसके रिश्तेदारी में भी जाता था। शारीरिक संबंध बनाने से युवती गर्भवती हुई तो दोनों ने रजामंदी से गर्भपात भी करवाया था।

इतना सब होने पर युवती शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक भागने लगा। युवती के परिजनों ने दबाव बनाकर 11 मई को शादी का मुहूर्त तय किया था। लेकिन इस दिन भी लड़का शादी करने नहीं पहुंचा। इसके बाद लड़के के घर पहुंचकर लड़की ने हंगामा किया। फिर भी लड़का नहीं माना तो लड़की आत्महत्या करने पहुंच गई।

‘मोदी- ट्रंप के बीच घटती मोहब्बत’ वाले पोस्ट पर … कंगना रनौत को क्यों करनी पड़ी पोस्ट डिलीट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now