चाईबासा : लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम सिंहभूम में जिला पुलिस बल को बड़ी कामयाबी मिली है। गोइलकेरा थाना क्षेत्र और आनंदपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र से जिला पुलिस ने दो एके-47, तीन मैगजीन, 118 कारतूस और 50 हजार रूपये कैश के साथ दो पीएलएफआई नक्सली को गिरफ्तार किया।
Sachin Tendulakar पहुंचे Dhoni के घर, बच्चों के साथ की खूब मस्ती, जन्मदिन से पहले केक भी काटा
PLFI का एरिया कमांडर अरेस्ट
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्हे सूचना मिली की गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजो पेश- कजरू हेमान अपने दस्ते के कुछ सदस्यों के साथ भ्रमनशी है। वो गोईलकेरा-आनंदपुर थाना क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यो को बंद कराने और संवेदकों से लेवी की मांग कर रहा है। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। टीम में सैट 57 के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया। टीम ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के चिटिर पहाड़ी एरिया के आसपास अभियान शुरू किया। इसके बाद पीएलएफआई का एरिया कमांडर चोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोग-कजरू हेमाम अपने साथी विरसा खग्ठाइत के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से जब्त सामानों का विवरण:-
1. AK-47 राईपाल02
2. AK-47 मैगजीन 03
3 AK-47 गोली-88
4 रुपया-50000/- (पचास हजार)
लेवी का रसीद
315 बोर राय० का गोली 30 पीस
एक मोटरसाईकिल
मोबाइल फोन 06




