लोकसभा चुनाव 2024 : महिलाओं ने वोट देने में मारी बाजी, धनबाद,गिरिडीह में आधी आबादी की पूरी भागीदारी

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65. 40 रहा है। मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किये जा चुके हैं। स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में है। उन्होंने कहा कि छठे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा।  छठे चरण की सबसे बड़ी बात यह रही कि धनबाद और गिरिडीह में बड़ी संख्या में महिला मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंची

जमशेदपुर में 67.68 प्रतिशत वोटिंग

जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 67.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 67.87 और महिला मतदाताओं ने 67.49 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं से 0.38 फीसदी अधिक मतदान किया है। 

IMG 6902

रांची में 65.36 प्रतिशत मतदान

उसी तरह रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.53 और महिला मतदाताओं ने 65.20 फीसदी मतदान किया है। इस तरह महिलाओं से पुरुष मतदाताओं ने 0.33 फीसदी अधिक मतदान किया है। 

IMG 6903

गिरिडीह में चार प्रतिशत महिलाओं का वोट ज्यादा

उन्होंने बताया कि गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 65.00 और महिला मतदाताओं ने 69.60 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 4.60 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है। 

IMG 6904

धनबाद में भी महिलाओं ने मारी बाजी

धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 62.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां भी पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पुरुष मतदाता 61.82 और महिला मतदाताओं ने 62.33 फीसदी मतदान किया है। इस तरह पुरुष मतदाताओं से 0.51 फीसदी अधिक मतदान महिलाओं ने किया है। 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now