पलामू: लोकसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी की योजना बना रहे माओवादी नितेश यादव के दस्ते के दो सक्रिय सदस्य को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार बंदूक सहित कई सामानों को बरामद किया गया है।
पलामू एसपी ने गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर के रहने वाले नितेश यादव के दस्ते के दो सदस्य राजेश भुईयां और विष्णु विश्वकर्मा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।



