- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लोहरदगा में युवा सर्राफा कारोबारी का खेत में मिला शव, पुलिस ने हत्या के मामले में रांची से दो दोस्तों को किया अरेस्ट

लोहरदगा में युवा सर्राफा कारोबारी का खेत में मिला शव, पुलिस ने हत्या के मामले में रांची से दो दोस्तों को किया अरेस्ट

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के ईटा गांव स्थित एक खेत से दो दिनों से गायब युवा सर्राफा कारोबारी संदीप सोनी के शव को पुलिस ने शुक्रवार सुबह को बरामद किया। डीएसपी समीर तिर्की के नेतृत्व में लोहरदगा और सेन्हा थाना पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में रांची से संदीप सोनी के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

Land Scam: कमलेश के यहां ईडी ने की रेड, तो कांके CO ने डिलीट कर दिए रिकॉर्ड
मृतक संदीप सोनी मूलरूप से सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही गांव का रहने वाला था। वो अपने पिता नंदलाल सोनी के साथ लोहरदगा रेलवे साइडिंग के समीप रहता था और गांव-गांव घूमकर सोना-चांदी बेचने का काम करता था। संदीप बुधवार की सुबह से लापता था। स्वजन काफी खोजबीन कर रहे थे, परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच गुरुवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के ईंटा गांव स्थित गन्ने के खेत से मिट्टी में गाड़ा हुआ संदीप का स्कूटी पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद इस आशंका को बल मिल गया था कि संदीप की हत्या की जा चुकी है। रात होने की वजह से पुलिस ने ज्यादा खोजबीन नहीं की। वहीं शुक्रवार की अहले सुबह से ही पुलिस की टीम शव की तलाश कर रही थी। सुबह से ही काफी संख्या में ग्रामीण और संदीप के स्वजन ईंटा गांव में गन्ने के खेत में पहुंचे हुए थे। इसी बीच मिट्टी में काफी गहराई में दफन संदीप का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात ही संदीप के दो दोस्तों को रांची से गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उन्होंने ही संदीप की हत्या की है। साथ ही शव को खेत में गाड़े जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने उनके पास से संदीप से लूटे गए जेवरात और संदीप का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। स्वजनों का कहना है कि संदीप के पास हमेशा 5-6 लाख रुपये के जेवरात होते थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

See also  JMM विधायक सीता सोरेन ने CBI कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़ा है मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now