लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने हेमंत सोरेन से मिलकर दी नववर्ष की बधाई, पूर्व मंत्री और विधायक भी पहुंचे मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने हेमंत सोरेन से मिलकर दी नववर्ष की बधाई, पूर्व मंत्री और विधायक भी पहुंचे मुख्यमंत्री के पास

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिलकर नववर्ष की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनको नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही झारखंड राज्य के विकास पर चर्चा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी सांसद सुखदेव भगत को नववर्ष की बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने लोहरदगा समेत झारखंड राज्य के समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया। नव वर्ष के मौके पर सांसद सुखदेव भगत और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच की यह मुलाकात झारखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। लोहरदगा समेत झारखंड राज्य में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए दोनों नेताओं ने प्रतिबद्धता व्यक्त की। सांसद सुखदेव भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लोहरदगा में बिजली और जलापूर्ति की स्थिति पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और शहरी जलापूर्ति के समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। सांसद ने सड़कों की खराब स्थिति पर चर्चा की और अनुरोध किया कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को तेज किया जाए। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की सड़क को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जाए, ताकि परिवहन व्यवस्था सुगम हो सके। सांसद ने लोहरदगा जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए योजनाएं लागू करने की मांग की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की। सुखदेव भगत ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दें और युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जाए। किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सांसद ने कृषि विकास और सिंचाई परियोजनाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

b1f6174c 3d55 4eaa 88c6 0c9abc83fe41de46b089 dfce 4881 8de7 5888678206489e39b56f 0ad1 44b2 a640 07676575de4f

सुखदेव भगत के अलावा कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और पूर्व मंत्री बेबी देवी ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उनको नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री से कई अधिकारियों ने भी उनके कांके रोड़ स्थित आवास जाकर मुलाकात की। प्रधान सचिव सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक आरके मलिक, सचिव मनीष रंजन, सचिव अबु बकर सिद्दीक, आईजी पंकज कंबोज , श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, निदेशक रेवेन्यू भोर सिंह यादव, निदेशक उच्च शिक्षा रामनिवास यादव, निदेशक पर्यटन अंजली यादव एवं निदेशक उद्योग सुशांत गौरव ने मुलाकात कर नव वर्ष -2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now