लोहरदगा-रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में नगड़ी से बरामद हुआ 200 किलो गांजा, पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा तौफीक अंसारी

लोहरदगा-रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में नगड़ी से बरामद हुआ 200 किलो गांजा, पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा तौफीक अंसारी

लोहरदगा : लोहरदगा और रांची जिला पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात रांची जिला के नगड़ी में एक स्कॉर्पियो वाहन से 200 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। वह लोहरदगा जिला का रहने वाला है। इस स्कॉर्पियो वाहन का पीछा लोहरदगा जिला की पुलिस कर रही थी। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा करने की भनक स्कॉर्पियो में सवार लोगों को हो चुकी थी। इसके बाद रास्ते में ही स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति उतरकर अंधेरे में गायब हो गया। जबकि रांची जिला के नगड़ी के समीप स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने भागने के क्रम में स्कॉर्पियो वाहन को एक दूसरे वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसे वाहन में 200 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में लोहरदगा के रहने वाले एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गांजा तस्करों के खिलाफ लोहरदगा पुलिस ने जाल बिछाया था। लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट गांव में विगत महीने तौफीक अंसारी नामक एक व्यक्ति के कार पार्किंग में पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी। जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। हालांकि तौफीक पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसी मामले में पुलिस तौफीक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लोहरदगा पुलिस को यह सूचना मिली थी कि तौफीक एक स्कॉर्पियो वाहन में एक अन्य व्यक्ति के साथ गांजा लेकर रांची जा रहा है। जिसके बाद लोहरदगा से ही पुलिस की टीम स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी। अपराधियों को इस बात की भनक हो गई थी कि पुलिस उनका पीछा कर रही है। जिसके बाद स्कॉर्पियो के चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। वाहन रांची जिला के नगड़ी में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तौफीक पुलिस की पकड़ से बच्चे निकला। हालांकि लोहरदगा पुलिस की टीम तौफीक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही तौफीक की गिरफ्तारी होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now