लोहरदगा: नगर भवन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, IG असीम विक्रांत मिंज ने की शुरुआत

lohardaga

लोहरदगा: नगर भवन में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का शुभारंभ आईजी असीम विक्रांत मिंज, एसपी हारिस बिन जमां, एसी जितेंद्र मुंडा और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले भर के विभिन्न गांवों से सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

43 लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 43 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों और थाना प्रभारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए गए। आईजी असीम विक्रांत मिंज के समक्ष पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

शिकायतों की घटती संख्या पर IG ने जताई चिंता

कार्यक्रम में आईजी असीम विक्रांत मिंज ने जन शिकायतों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांवों तक जन शिकायत समाधान केंद्र की जानकारी नहीं पहुंच पा रही है, जिसके कारण लोग अपनी समस्याएं दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।

पुलिस-प्रशासन को दिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

आईजी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर जन समाधान केंद्र की जानकारी फैलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें और उन्हें न्याय मिल सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now