लोहरदगा में लूट की योजना बनाते तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

लोहरदगा में लूट की योजना बनाते तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

लोहरदगा: जिले के किस्को थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी मसरूफ अंसारी के पुत्र सद्दाम हुसैन, नारी गांव निवासी सुलेमान अंसारी के पुत्र शकील अंसारी और मोबिन अंसारी के पुत्र सलमान अंसारी के रूप में हुई है। इन तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक भरठुआं बंदूक बरामद किया गया है। सद्दाम हुसैन किस्को थाना कांड संख्या 32/19 में भादवि की धारा 392, कैरो थाना कांड संख्या 37/19 में भादवि की धारा 395, गुमला के पुसो थाना कांड संख्या 17/22 में भादवि की धारा 458, 387, 323, 506, 34, 120 बी, आर्म्स एक्ट की धारा 27 और सीएलए एक्ट की धारा 17, पुसो थाना कांड संख्या 18/22 में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी)ए, 25(1-ए) 26(06), 26, 35 और सीएलए एक्ट, सकील अंसारी पुसो थाना कांड संख्या 17/22 में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, पुसो थाना कांड संख्या 18/22 में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी)ए, 25(1-ए) 26(06), 26, 35 और सीएलए एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों के बारे में लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि किस्को थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ के समीप स्थित कालोनी में एक खंडहर हॉल में कुछ अपराधी हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी दल जब वहां पर पहुंची तो तीन अपराधी लूट की योजना बना रहे थे, जिन्हें पकड़ा गया और उनकी तलाशी ली गई। जिसमें एक अपराधी की कमर से एक देसी कट्टा, एक कारतूस मिला। जबकि घटनास्थल की तलाशी लेने पर एक भरठुआ बंदूक बरामद किया गया। मामले में किस्को थाना में कांड संख्या 19/24 में बीएनएस की धारा 310(4), 310(5), 310 (6) एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी) ए, 26, 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी टीम में किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, किस्को थाना प्रभारी हर्षवर्धन कुमार सिंह, किस्को थाना के पुलिस अवर निरीक्षक महेंद्र प्रसाद यादव, देवेंद्र हांसदा, आरक्षी विकास कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अरज कुमार सिंह, गृहरक्षक जफर अंसारी शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now