बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शराब पार्टी, चार वनपाल समेत 11 को किया गया गिरफ्तार

बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में शराब पार्टी, चार वनपाल समेत 11 को किया गया गिरफ्तार

बगहाः शराबबंदी वाले बिहार में जंगल के अंदर शराब पार्टी हुई। शनिवार देर रात हो रही शराब पार्टी की जानकारी एसडीपीओ को लगी उसके बाद छापेमारी की गई।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व  में शराब पार्टी करते हुए पुलिस ने चार वनपाल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वनवालों के गिरफ्तार होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

बिहार में काहे का शराब बंदी, 23 राज्यों से पहुंच रही खेप, यूपी, झारखंड और बंगाल से सबसे ज्यादा
जानकारी के मुताबिक, बगहा के नौरंगिया में एसडीपीओ की छापेमारी में शराब पीते चार वनपाल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की टीम ने मौके से आठ बियर की बोतलों को भी जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार की रात यहां शराब पार्टी चल रही थी। इधर अपनी गुप्त सूचना पर एसडीपीओ वहां छापेमारी करने पहुंच गए। जिसके बाद जंगल में बीयर पार्टी का भेद खुल गया। शराब पीने के मामले में वनपालों के गिरफ्तार होने से वन विभाग सकते में है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now