RIMS की फेयरवेल पार्टी में जमकर चली शराब और बीयर, हुड़दंग-बवाल को लेकर MBBS छात्रों पर एक्शन की तैयारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2026

RIMS की फेयरवेल पार्टी में जमकर चली शराब और बीयर, हुड़दंग-बवाल को लेकर MBBS छात्रों पर एक्शन की तैयारी

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान कथित रूप से शराब सेवन और हुड़दंग के मामले में संस्थान प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है।शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है और रिम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले 2023 बैच के छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मामला रविवार को रिम्स आडिटोरियम में आयोजित उस फेयरवेल समारोह से जुड़ा है, जिसमें 2023 बैच के एमबीबीएस छात्रों ने 2020 बैच के सीनियर छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया था।आरोप है कि शैक्षणिक परिसर में आयोजित इस समारोह के दौरान कुछ छात्रों ने मदिरापान किया और अनुशासनहीनता की। सोमवार को इसकी शिकायत संस्थान प्रबंधन से की गई थी।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रिम्स प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कार्यक्रम में शामिल छात्रों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित छात्रों की पहचान की गई है।रिम्स प्रबंधन का कहना है कि संस्थान परिसर में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या शराब सेवन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
छात्रों को किया गया चिह्नित
रिम्स के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. शिशिर कुमार ने बताया कि फेयरवेल पार्टी के दौरान शराब सेवन और हुड़दंग करने वाले छात्रों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ संस्थान के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उन्होंने कहा कि रिम्स एक शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थान है, जहां अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी छात्र के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। घटना सामने आने के बाद परिसर में इसकी चर्चा रही और कई छात्रों ने भी संस्थान की गरिमा बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने की आवश्यकता जताई है। अब सभी की नजर रिम्स प्रशासन की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

See also  Rabri residence controversy:पिता, पुत्र और पत्नी के लिए अलग आवास नहीं चलेगा,बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को घेरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now