सहायक पुलिसकर्मियों से मिले बाबूलाल मरांडी, हिमंता भी करेंगे मुलाकात, JBKSS के देवेंद्र और संतोष रिम्स में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2024

सहायक पुलिसकर्मी

रांचीः हिमंता विश्वा सरमा रांची पहुंच गए हैं । बाबूलाल मरांडी ने रात में सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की ।  शनिवार को अमित शाह का दौरा है । JBKSS के देवेंद्र और संतोष रिम्स में भर्ती हैं । इन खबरों के साथ  झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है । शुक्रवार को रांची में सीएम आवास घेरने की कोशिश कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया जिसका अब राजनीतिक फायदा उठाने की पूरी कोशिश की जा रही है । 

बाबूलाल ने किया यह वादा

मोरहाबादी मैदान में घायल सहायक पुलिस कर्मियों से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी  ने कहा बीजेपी  सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में सहायक पुलिसकर्मियों के आगे से सहायक शब्द हटाकर केवल पुलिस कर्मी रह जायेगा । बीजेपी ने इस लाठीचार्ज के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है ।

See also  जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच
बाबूलाल मरांडी ने आंदोलनकारी सहायक पुलिसकर्मियों से की मुलाकात
बाबूलाल मरांडी ने आंदोलनकारी सहायक पुलिसकर्मियों से की मुलाकात

हिमंता ने हेमंत पर बोला हमला

रात में असम से रांची पहुंचे झारखंड के बीजेपी सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि सहायक पुलिसकर्मियों पर हुई लाठीचार्ज निंदनीय है औऱ हेमंत सोरेन ने कहा था कि चुनाव से पहले उनकी नौकरी नियमित कराई जाएगी । हिमंता ने कहा कि जहां प्रदर्शन हो रहा है वहां मेरा जाना ठीक नहीं है क्योंकि मैं अलग प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं लेकिन अस्पताल में जाकर घायलों से मिलूंगा ।

JBKSS के देवेंद्र महतो और संतोष महतो घायल

इधर रिम्स में जयराम महतो की पार्टी JBKSS के नेता देवेंद्र नाथ महतो और संतोष महतो भर्ती हैं । प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं को चोट पहुंची है । देवेंद्र महतो को आठ जगहों पर चोट लगी है जबकि संतोष महतो को पीठ पर लाठी पड़ी है ।

See also  कोडरमा में चलती क्लास में गिरी स्कूल की छत, हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now