लातेहार के बलबल नदी में दो महिला समेत तीन ग्रामीण और 50 बकरियां बह गये, तलाश जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2024

लातेहार के बलबल नदी में दो महिला समेत तीन ग्रामीण और बकरियां बह गये, तलाश जारी

लोतहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित बलबल नदी में दो महिला समेत तीन पानी के तेज बहाव में बह गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम बकरियां चराकर लौट रहे दो महिलाओं समेत तीन लोग बलबल नदी की बाढ़ में बह गए। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ में बह गए लोगों में किशन देव उरांव का 13 वर्षीय पुत्र विवेक उरांव, मनीजर उरांव की पत्नी बसंती मसोमात और माडों उरांव की पत्नी फूलों मसोमात शामिल हैं। हालांकि बाढ़ में बह गए लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है।

श्रावणी मेला: भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ में हादसा
जानकारी के अनुसार करीब आठ से दस लोग अपने घर की बकरियों को चराने बलबल गांव से सटे जंगल में गए थे। इसी बीच देर शाम के बाद वे बकरियां चराकर नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक नदी में बाढ़ आ गई और वे सभी उसमें फंस गए। इस दौरान नदी पार कर रहे तीन अन्य लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे और तीन लोग बह गए। हालांकि नदी में बहे लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है, संख्या बढ़ सकती है। इस बाढ़ के कारण करीब 50 बकरियों के बह जाने की भी खबर है। फिलहाल स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी में बहे लोगों की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक बहे ग्रामीणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

See also  हेमंत सोरेन ने जब खुद को दो कमरों में कर लिया था सीमित, कल्पना ने लिखा संघर्ष और त्याग को लेकर भावनात्मक पोस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now