जमशेदपुरः गुरुवार देर रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में एक घर पर पड़ोस के लड़कों ने हमला बोल दिया। देर रात करीब 3 बजे 10 से 12 की संख्या में आये युवकों के झुंड ने पड़ोसी के घर जमकर पत्थरबाजी की। इस दौरान बाहर खड़े कार के शीशे भी उपद्रवियों ने तोड़ दिया। इसको लेकर पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस से सुरक्षा की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
कार में विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घुम रहे थे 3 लड़के, जयराम महतो की पार्टी JLKM का लिखा था नाम, पुलिस ने पकड़ा
बागुनहातू बी ब्लॉक रोड़ नंबर-5 की रहने वाली गौरी नामाता ने सिदगोड़ा थाना में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने थाना जो शिकायत शुक्रवार की सुबह दर्ज कराई है उसमें कहा गया कि सुबह करीब 3 बजे पड़ोस के 10 से 12 लड़कों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हाथ में डंडा और पत्थर लेकर जान से मारने की नीयत से घर पर पत्थर फेंके गए। गंदी-गंदी गाली दिया गया। घर से निकलने पर उनके बेटे ह्रदय नामाता को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होने लिखा है कि उनके घर में दो छोटे-छोटे बच्चे है और इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।
रांची में स्कूल जा रही मां-बेटी को ट्रक ने कुचला, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
गौरी नामाता के घर देर रात हुई हमले की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। नामाता परिवार ने अपने साथ हुई इस घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी प्रेसित किया है। इसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सिदगोड़ा थाने को आश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है।
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू बी ब्लॉक रोड़ नंबर-5 के घर पर देर रात हमला
पड़ोस के असामाजिक तत्वों ने घर पर की पत्थरबाजी, गाड़ी के शीशे तोड़, CCTV में कैद हुई घटना@Jsr_police @JharkhandPolice @KunalSarangi @dasraghubar @sahupurnima0818 @roysaryu #Jharkhand… pic.twitter.com/AvW4x5pLpt
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 29, 2025



