असम विधानसभा चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन, हेमंत सोरेन ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

असम विधानसभा चुनाव में प्रचार का अंतिम दिन, हेमंत सोरेन ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना

रांचीः असम विधानसभा चुनाव की वोटिंग 9 अप्रैल को होनी है। सात अप्रैल को चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत जेएमएम की टीम सात अप्रैल की शाम सात बजे तक रांची लौट आयेंगे। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन JMM उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश नवाकर समस्त झारखण्ड वासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।  इसके बाद रांची लौटेंगे। मंत्री चमरा लिंडा पड़ोसी राज्य मेघालय में ही रूकेंगे और असम विधानसभा के मतदान के दिन मॉनिटरिंग करेंगे।

 


हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को असम में उड़ने की नहीं मिली अनुमति, फोन के माध्यम से सभा को किया संबोधित
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव में कई सभाएं की। पहले हेमंत सोरेन और फिर कल्पना सोरेन ने पार्टी के 18 उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं की। रविवार को कल्ना सोरेन को सभा की अनुमति नहीं दी गयी थी और फिर सोमवार को हेमंत सोरेन को रोंगोनदी और चाबुआ विधानसभा क्षेत्रों में सभा करनी थी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी। सभा में जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने मोबाइल फोन से भा को संबोधित किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश कहा। जेएमएम के स्टार प्रचारक के रूप में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने अलग-अलग सभाएं करके पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। उन्होंने आदिवासी वोटरों को ध्यान में रखकर अपनी सभाएं की। असम विधानसभा की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और चार मई को 5 राज्यों का चुनाव परिणाम एक साथ आएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now