पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों का सोमवार को तबादला कर दिया। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
C. P. Radhakrishnan को नीतीश कुमार का समर्थन, JDU के बाद YSRCP ने किया एलान
चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी जबकि गरिमा लोहिया को पालीगंज का एसडीओ नियुक्त किया गया है।पूर्णिया के उप विकास आयुक्त चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर पदस्थापित किया गया है।तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।अनिरुद्ध पांडेय को मोहनिया का एसडीओ बनाया गया है। कृतिका मिश्रा को पकड़ी दयाल पूर्वी चंपारण का एसडीओ बनाया गया है। आकांक्षा आनंद को कटिहार के बारसोई अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रद्युम्न सिंह यादव को खगड़िया के गोगरी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। रोहित कर्दम को शेखपुरा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। शिप्रा विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है और नेहा कुमारी को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पटना में डॉक्टर के बेटे का अपहरण, जीजा निकला किडनैपर; दांत काटकर भाग गया लड़का
पूरी लिस्ट देखें….





