Land Scam Case: ईडी ने जब्त किये कई बैंक अकाउंट, छापेमारी में बरामद 1 करोड़ 25 लाख रूपये जब्त

Land Scam Case: ईडी ने जब्त किये कई बैंक अकाउंट, छापेमारी में बरामद 1 करोड़ 25 लाख रूपये जब्त

रांची : जमीन घोटाला में PMLA के प्रावधाननों के तहत प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बरामद किये गए 1 करोड़ 25 लाख रूपये को ईडी ने अब जब्त कर लिया है। इसके साथ ही अलग अलग बैंक अकाउंट से एकत्र हुए 3 करोड़ 56 लाख रूपये जब्त करते हुए ईडी ने उन खातों को सीज कर दिया है। इसको लेकर ईडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी दी।

ed 1

JMM नेता समेत चार ED रिमांड पर

वही मंगलवार को ईडी छापेमारी के बाद गिरफ्तार जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत चार को कोर्ट ने ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अंतू तुर्की के अलावा जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, बिपिन सिंह और इरदशा को 5 दिनों के ईडी रिमांड पर भेजा गया। ईडी ने इन सभी के निए कोर्ट से सात दिनों की रिमांड मांगी थी।
ईडी ने इन सभी को मंगलवार रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पीएमएलए कोर्ट में ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़गाई के 8.86 एकड़ जमीन में से 1.16 एकड़ जमीन गैर आदिवासी को बेच दी गई।

land scam case : जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत चार पांच दिनों की ED रिमांड पर, फर्जी दस्तावेज के सहारे बेची गैर आदिवासियों को जमीन

अंतू ने सद्दाम से पैसे के लेन देन किये

ईडी ने खुलासा किया है कि उस जमीन को फर्जी दस्तावेज सद्दाम ने तैयार किये थे। कपड़ा व्यवसायी इरशद अख्तर कोलकाता से दस्तावेज लाकर देता था। इस जमीन की खरीद बिक्री में अंतू तिर्की ने सद्दाम से पैसे लिये थे। मंगलवार रात इन सभी को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद PMLA Court में सभी को पेश किया गया और उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुरूवार को इन सभी की ईडी रिमांड को लेकर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी।

मंगलवार को ईडी रेड के बाद सभी को गिरफ्तार किया गया था

इससे पहले जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह अंतू (antu tirki) के बरियातू स्थित जेएमएम मुख्यालय के पास स्थित आवास, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह के टैगोर हिल स्थित आवास, प्रियरंजन के कोकर में बैंक कॉलोनी स्थित आवास और इरशाद के आवास पर छापेमारी (ED RAID) की थी। बरियातू स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला में गिरफ्तार सद्दाम हुसैन से हुई पूछताछ के आधार पर इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी की गई और इनको गिरफ्तार किया गया। अंतू के यहां जब छापेमारी हुई तब वो मॉर्निग वॉक करने मोरहाबादी मैदान गये हुए थे। घरवालों ने फोन करके ईडी रेड की जानकारी दी थी। वे घर के लिए निकलने ही वाले थे कि ईडी के अधिकारी वहां पहुंच गए और उसे आवास लेकर चले गए।

सद्दाम के घर मिली डायरी से खुला राज

रिमांड आवदेन में ईडी ने कहा कि जमीन घोटाला में गिरफ्तार सद्दाम हुसैन और अंतू तिर्की ने गलत तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री की है। ईडी की रेड में सद्दाम के घर मिले डायरी से ये राज खुला। इस डायरी में बरियातू स्थित भुइहरी प्रकृति की जमीन से संबंधित खाता नंबर-234 की कुछ जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री और रूपयों के लेन-देन के सबूत मिले है। डायरी में भारी मात्रा में नकद लेन-देन की जानकारी है, जो खाता संख्या-234 की जमीन के लिए सद्दाम और अंतू के बीच हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now