लैंड फॉर जॉब मामले में ED के सामने पेश नहीं हुए तेजस्वी यादव, लालू यादव के जाने पर भी सस्पेंश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2023

लालू-तेजस्वी ने पूर्व विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से निकाला, बिहार चुनाव के बीच लिया बड़ा एक्शन

पटनाः रेलवे में नौकरी के बदल जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को ईडी ने समन जारी किया था। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ईडी ने 22 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था और उनके पिता तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव को 27 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
शुक्रवार को तेजस्वी यादव को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन वो नहीं गए, उनके वकील ने ईडी से अगली तारीख मांगी है। अब इसके बाद ईडी का क्या फैसला होता है यो तो आगे पता चलेगा लेकिन लालू यादव 27 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं ये बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है। अभी जिस तरह से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समन पर उनके दफ्तर नहीं पहुंचे और अब तेजस्वी यादव ईडी ऑफिस नहीं गए तो देखना होगा कि लालू यादव ईडी समन को लेकर क्या रूख अपनाते है।

See also  बोकारो एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी सफलता, महिला नक्सली समेत दो गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now