पूंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार, 12 आम नागरिकों की भी गई जान

shahid dinesh kumar

जम्मूः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर की जा रही फायरिंग में जम्मू-कश्मीर के पूंछ में सेना के एक जवान की शहीद होने की खबर है । सेना की रिपोर्ट के मुताबिक पूंछ सेक्टर में तैनात लांस नायक दिनेश कुमार फायरिंग की चपेट में आ गए । अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।

पुंछ में कई लोगों के मारे जाने की खबर

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में हो रही फायरिंग में 12 आम लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि पचास से अधिक लोग घायल हैं । घायलों का इलाज अलग-अलग जगहों पर चल रहा है । अकाली दल के नेता सुखविंदर सिंह बादल ने पूंछ में गुरुद्वारा पर पाकिस्तानी हमले की खबर साझा करते हुए इसकी निंदा की है और अमानवीय बताया है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहिब पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए हैं ।

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शहीद दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि दी है ।


 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now