पटनाः फादर्स डे पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। लालू अपने बेटियों के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखे। गर्मी की छुट्टी अपने नाना-नानी के पास मनाने आये लालू यादव के नाती और नातिन घर में खूब मस्ती करते नजर आए। सिंगापुर में रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने नाना के साथ बच्चों के वीडियो शेयर किये है।
हम नन्हे - मुन्हों के सबसे अच्छे सच्चे दोस्त हमारे नाना
उनके राजदुलारे हैं हम, सबसे प्यारे , सबसे न्यारे हमारे नाना
खूब कहानियाँ सुनाते नाना, सबसे अनूठे हमारे नाना
हम सबों का ख्याल रखते हमारे नाना
दिल से बिल्कुल ही हम जैसे हमारे नाना
आप जिएं हजारों साल नाना pic.twitter.com/Jgb8497dTH
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 15, 2025
नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
रोहिणी ने बच्चों के साथ लालू प्रसाद यादव के दो वीडियो शेयर किये है। एक वीडियो में बच्चे अपने नाना के पैर-हाथ दबाते नजर आ रहे है और लालू बच्चों को दुलारते दिख रहे है। वहीं दूसरे वीडियो में लालू यादव बच्चों को सत्तू खिलाते नजर आ रहे है। बड़े ताज्जूब की बात है कि सभी बच्चे लाइन में लग कर अपने नाना लालू यादव से सत्तू ले रहे है, बगल में खड़ी राबड़ी देवी बच्चों को लाइन में लगा रही है। रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि न तो चॉकलेट और न ऑइसक्रीम के लिए बच्चे सत्तू के लिए लाइन में लगे है।
न आइसक्रीम , न कैंडी, न चॉकलेट , न टॉफ़ी , न मिठाई
नाना जी का सत्तू ही सबसे ज्यादा पसंद है बाल - मंडली को भाई pic.twitter.com/tzv2Q0RAqX
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) June 15, 2025




