पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने पहले दौर के चुनाव प्रचार खत्म होने से दो दिन पहले बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होने संविधान बदलने का आरोप लगाकर बीजेपी को कटघरे में खड़़ा करने की कोशिश की है। इसके साथ ही लालू यादव ने कहा है बीजेपी बहुत घबराहट है इसलिए 400 पार का नारा लगा रही है। इसके नेता खुले में बोल रहे है कि हम संविधान को बदल देंगे। ये बाबा साहब अंबेडकर का बनाया गया संविधान है कोई ऐरू गेरू बाबा का बनाया संविधान नहीं है जो बदलने की कोशिश करेगा। जो भी संविधान को बदलने की कोशिश करेगा देश की दलित, पिछड़े और गरीब जनता इनकी आंख निकाल लेगी। देश की जनता माफ नहीं करेगी। ये तानाशाही लाना चाहते है। संविधान को बदलने का मललब है लोकतंत्र को बदलना।
आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार संविधान बदलने और समाप्त करने का दावा कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और इनके शीर्ष नेता इन पर कुछ कारवाई करने की बजाय इसके बदले उन्हें ईनाम स्वरूप चुनाव लड़वा रहे है।
ये BJP वाले चाहते क्या हैं? इन्हें संविधान, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और ग़रीबों से समस्या क्या है?
संविधान बदल ये इस देश से समता, स्वतंत्रता, बंधुता, सामाजिक न्याय और आरक्षण ख़त्म करना चाहते है। ये लोगों को RSS और पूँजीपतियों का ग़ुलाम बनाना चाहते है।
संविधान की तरफ़ आँख उठाकर भी देखा तो इस देश के दलित, पिछड़ा और गरीब लोग मिलकर इनकी आँख निकाल लेंगे।
बार बार संविधान बदलने की बात कर ये क्या साबित करना चाहते हैं? हमारा संविधान बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा है, किसी ऐरे ग़ैरे बाबा ने नहीं। लोकतंत्र में यकीन रखने वाले इस देश के न्यायप्रिय, अमनपसंद और दलित-पिछड़े तुम्हें औक़ात में ला देंगे। तुम कौन होते हो, संविधान बदलने वाले?




