कोडरमा CO पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन मापी कराने गए थे अधिकारी

कोडरमा CO पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन मापी कराने गए थे अधिकारी

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो खरीटांड में बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन मापी कराने गए सीओ हलधर कुमार सेठी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अंचलाधिकारी को ग्रामीणों ने घेर लिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के विरोध की वजह से सीओ हलधर कुमार सेठी बिना जमीन मापी कराये ही गांव से लौट गए।

यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका
इस मामले में सीओ के आवेदन पर 17 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिले की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि इस जमीन को लेकर तीन साल पूर्व ही ग्रामीणों की सहमति ले ली गई थी। निर्माण कार्य नहीं होने से झुमरी तलैया और कोडरमा शहर में जलापूर्ति प्रभावित होगी। गुमो खरीटांड में वांटर ट्रीमेंट प्लांट लगना जरूरी है। जुडको की ओर से निर्माण के लिए चिन्ह्रित भूमि पर जमीन मापी का काम हो रहा था इस दौरान ही हमला हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now