ईचागढ़ में बलि देने के लिए अपहरण, ग्रामीणों की कोशिश से बची जान

ईचागढ़ में बलि देने के लिए अपहरण, ग्रामीणों की कोशिश से बची जान

डेस्कः ईचागढ़ प्रखंड के हुंडी गांव में बीते रविवार की शाम अंधविश्वास की घटना सामने आयी। पुलिस में शिकायत के अनुसार, हुंडी निवासी हितेश महतो और उसके रिश्तेदार गांव के श्रीकांत महतो का अपहरण कर घर से ले गये और बलि देने की कोशिश की। हितेश का दावा था कि उसके घर-परिवार में अशांति है। इसे दूर करने के लिए उसे श्रीकांत की बलि देनी होगी।

रांची के हेहल पोस्ट ऑफिस में मिला खतरनाक LSD ड्रग्स, नीदरलैंड से आई थी खेप
अपहरण के बाद शोर मचा और ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा किया, तब श्रीकांत महतो किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में सफल हुए। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पीड़ित के बेटे दिलीप महतो ने मामले की लिखित शिकायत ईचागढ़ थाना प्रभारी और चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी से की है। शिकायत में अगवा करने और जानलेवा हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया गया है। दिलीप ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन मामले की जांच जारी बतायी जा रही है। दिलीप ने अपने परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगायी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now