वाराणसी में 2 लड़कियों के बीच मामूली विवाद के बाद जमकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों लड़कियों के बीच जोरदार हाथापाई हुई। दोनों सड़क पर एक-दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाती नजर आईं। फिर एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचने लगीं।
वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे की चोटी पकड़कर खींचती हैं और लात-घूंसे चलाते हुए लड़ाई करती हैं। वहीं, मारपीट के बीच सड़क पर कई गाड़ियां भी रूकी हुई है और आसपास खड़े होकर लोग मारपीट का तमाशा देख रहे हैं। हालांकि, कुछ देर के बाद वहां मौजूद लोगों ने मारपीट को शांत कराया। लेकिन यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यह घटना वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज चौकी का बताया जा रहा है।
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची में आज, अमित शाह रांची पहुंचे, हेमंत सोरेन भी दिल्ली से लौटे
स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन अनैतिक कार्य में संलिप्त महिलाए यहां मारपीट करती है.।अनैतिक कार्य की वजह से नगर निगम ने नाइट मार्केट पर बुलडोजर भी चलाया था और अब ये मार्केट हटने के बाद भी मारपीट नहीं रुक रहा है।
दिल्ली में सात बांग्लादेशी गिरफ्तार, महिलाओं की ड्रेस में ट्रैफिक लाइट पर करते थे वसूली
पटना में विमान के टकराया पक्षी, कोई भगवान को याद करने लगा तो कोई.., यात्रियों ने बताई आपबीती




