केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात, प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय अभियान को लेकर दी जानकारी

दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय अभियान के संबंध में दी गई जानकारी को साझा किया।

अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा कि माननीया राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की तथा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के कल्याण के क्षेत्र में पिछले 2 महीने में हुई उपलब्धियों से अवगत कराया।

जनजातीय कार्य मंत्रालय का यह लक्ष्य है कि 3 साल के इस मिशन की लगभग 50% से अधिक योजनाएं मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान ही पूर्ण कर ली जाए| हमारा मंत्रालय अन्य 8 केन्द्रीय मंत्रालयों के साथ इस संबंध में लगातार प्रयासरत है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now