कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला केंद्र का अच्छा निर्णय -नीतीश कुमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2024

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजिक न्याय के नेता माने जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है। जेडीयू और नीतीश कुमार की ये हमेशा केंद्र से डिमांड रहती थी कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाए। केंद्र के इस एलान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है।

See also  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने की बधाई, तेजस्वी ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now