- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

करमा पर्व देता है पर्यावरण की रक्षा की सीख, सांसद सुखदेव भगत ने की प्रकृति पूजा

लोहरदगाः  सरना समिति चान्हो के तत्वाधान में करम पूजा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन सरना बाल विकास विद्यालय पोड़हा टोली चान्हो में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की , पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल हुए ।

WhatsApp Image 2024 09 14 at 19.39.31 1

करमा पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। सांसद सुखदेव भगत ने आदिवासियों के महान नेता  स्वर्गीय कार्तिक उरांव के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया  ।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित सुखदेव भगत ने कहा की करमा पर्व प्रकृति को बचाए रखने की सीख देता है ।करम का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है ।साथ ही बेहतर फसल के लिए करम देव से प्रार्थना की जाती है।

WhatsApp Image 2024 09 14 at 19.39.29

सुखदेव भगत ने कहा कि आदिवासियों की सदियों से चली आ रही प्रकृति पूजा को उसकी रक्षा के लिए हम सबों की सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। करमा पर्व संस्कृति एकता का प्रतीक है। हम आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक हैं। प्रकृति से प्रेम करते हैं और पर्यावरण की रक्षा में हमारे समाज की हम भूमिका अहम होती है। झारखंड की संस्कृति और अपने पर्व को बचाए रखने की हम सबों की जरूरत है।

See also  छोटे भाई ने शराब के नशे में कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी फरार

 

विधायक नेहा शिल्पी तिर्की ने कहा कि करम का त्योहार प्रकृति को बचाए रखने की सीख देता है साथ ही इससे समाज में आपसी भाईचारिगी और गहरा होता है। मौके पर संसद ने खोड़हा दलों के साथ आदिवासी नृत्य में भागीदारी निभाकर खोड़हा दलों के साथ प्रेम संस्कृति साझा की । मौके पर चंदन कुमार गुप्ता थाना प्रभारी, एतवा उराव, शिव उरांव,महादेव भगत, सुमन उरांव ,खुदी उरांव जयनाथ भगत ,सुनीत मुंडा, शामको मुंडा, जीवनी उरांव ,सरिता उरांव ,प्रियंका उरांव, बिरसा उरांव ,विकास उरांव ,अजीत सिंह ,तंबू उरांव दुर्गा उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now