Kamlesh Kumar के खिलाफ ED की शिकायत पर मामला दर्ज, जमीन कारोबारी के रेड में मिले थे 100 कारतूस और एक करोड़ कैश

रांची में ED की छापेमारी, जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने पर रेड

रांची: जमीन कारोबारी कमलेश की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ईडी की शिकायत पर कांके थाने में जमीन कारोबारी कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। कांके थाने में दर्ज एफआईआर में ईडी की रेड में 100 राउंड कारतूस बरामद होने के बाद दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के बाद गोली को अवैध मानते हुए एफआईआर दर्ज किया गया है। अब रांची पुलिस भी कमलेश की तलाश में जुट गई है।

पत्रकार से जमीन कारोबारी बने कुमार कमलेश के घर मिले 100 कारतूस और एक करोड़ कैश, लैंड स्कैम में ED ने किया है रेड
शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कांके रोड़ स्थित ऐस्टॉर ग्रीन स्थित कमलेश के फ्लैट पर छापेमारी की थी जिसमें उसके घर से 100 कारतूस, एक करोड़ कैश और जमीन से जुडे कई डीड मिले थे। इसके बाद ईडी ने डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी, इसके बाद कमलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

Jharkhand से जुड़े NEET पेपर लीक के तार, बिहार EOU ने देवघर से किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार, रांची में ठेकेदार रहा सिकंदर यादवेंद्र है मास्टरमाइंड
पत्रकार से जमीन कारोबारी बने कमलेश को कई नौकरशाह और नेताओं का संरक्षण भी प्राप्त था। कमलेश के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान निवेश के कई दस्तावेज भी मिले है। जमीन के कई कागजात और कई दस्तावेज मिले है। कमलेश के खिलाफ कार्रवाई जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा और अंतु तिर्की के बयान के आधार पर की गई है। कांके अंचल के चामा में पुलिस हाउसिंग कॉरपोशन सहकारी समिति की अधिकांश जमीन कमलेश और जमीन ब्रोकर विक्की जायसवाल ने ही बेची थी। इससे संबंधित एक मामला झारखंड हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है, जिसमें तत्कालीन डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय का नाम शामिल है। कमलेश कुमार ने पूर्व डीजीपी के नाम को भंजा कर इस सोसाइटी में कई आइपीएस को जमीन बेची है। इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने जुमार नदी के पास गैर मजरुआ खास जमीन भी अवैध तरीके से बेचने की कोशिश की थी. 2021 में फरजी तरीके से जमीन हथियाने के सिलसिले में कमलेश को गिरफ्तार किया गया था ।इसके अलावा इस पर और विक्की जायसवाल पर कई जगहों पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप है ।कांके रीसोर्ट नामक जगह की जमीन पर भी कमलेश ने काफी खेला किया है। यहां पर पहले जमीन हड़पने के लिए बाउंड्री की गयी. फिर रैयतों को हथियार के बल पर जमीन देने का प्रेशर बनाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now