- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दी बधाई, कहा- हौसला रखिए फिर खुशियां लौटेंगी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन के लिए रविवार को दिन बहुत की खास रहा। कल्पना का रविवार को जन्मदिन था और उस मौके पर उन्होने बिरसा मुंडा जेल जाकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उसके बाद जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन ने मुलाकात कर आर्शीवाद लिया और एक बड़े फैसले का एलान किया। उन्होने राजनीति और सामाजिक जीवन की अपनी शुरूआत सोमवार को गिरिडीह से करने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कल्पना के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि कल्पना बेटी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभाशीष। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आप एक आंदोलनकारी परिवार का हिस्सा हैं। एक ऐसे व्यक्ति की धर्मपत्नी हैं, जिन्होंने आत्मसम्मान से समझौता करने की जगह जेल जाने का कठिन मार्ग चुना।
हौसला रखिए। जीवन का यह कठिन दौर भी गुजर जायेगा। फिर खुशियाँ लौटेंगी। हमारा और झारखंड के करोड़ों लोगों का आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।
champai soren post
See also  उत्तराखंड में लोगों को परोस रहे थे थूक वाली चाय; वीडियो वायरल होने पर बवाल; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now