कल्पना का मिशन कोल्हानः मंईया सम्मान यात्रा के चौथे दिन कोल्हान प्रमंडल में कल्पना सोरेन करेंगी यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2024

कल्पना का मिशन कोल्हानः मंईया सम्मान यात्रा के चौथे दिन कोल्हान प्रमंडल में कल्पना सोरेन करेंगी यात्रा

रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर कल्पना सोरेन के नेतृत्व में चलाई जा रही मंईयां सम्मान यात्रा अब पलामू प्रमंडल से कोल्हान प्रमंडल की ओर शिफ्ट हो गई है। कल्पना सोरेन कोल्हान प्रमंडल में मईयां सम्मान यात्रा शुरू कर रही है। पलामू प्रमंडल में पिछले तीन दिनों के अंदर मिले समर्थन से उत्साहित कल्पना सोरेन ने अपनी यात्रा कोल्हान इलाके में चलाने का फैसला किया। सुबह से लेकर रात तक कल्पना सोरेन रोड़ शो, सभा और चौपाल के माध्यम महिलाओं से रूबरू हो रही है। कार्यक्रम में घंटों देरी के बावजूद जिस तरह से महिलाएं उनके इंतजार करती रही और पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया उससे उत्साहित कल्पना ने अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

झारखंड सिपाही भर्ती दौड़ में मृत अभ्यर्थियों के आश्रितों को मिलेंगे चार-चार लाख
अचानक कल्पना की यात्रा कोल्हान इलाके में शुरू करने का फैसला होने के बाद कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मंईयां सम्मान यात्रा का आज चौथा दिन है...
आज से कोल्हान प्रमंडल में अपनी माताओं-बहनों के बीच रहूंगी।पिछले तीन दिनों में पलामू प्रमंडल में सभी वर्ग के लोगों का जो समर्थन मंईयां सम्मान यात्रा को मिला है वो गवाही दे रहा है कि झारखण्ड की जनता का अटूट विश्वास और रिश्ता है अपनी अबुआ सरकार पर।

See also  सहायक पुलिसकर्मियों का दर्द बांटने हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी पहुंचे अस्पताल, घायल पुलिसकर्मियों से की मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now