- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कल्पना सोरेन की शिकायत पर झारखंड पुलिस ने नहीं लिया कोई नोटिस!

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की शिकायत पर झारखंड पुलिस ने चार दिन बाद भी कोई नोटिस नहीं लिया है। कल्पना सोरेन ने रविवार को रांची के गोंदा थाने में अपने फर्जी एक्स अकाउंट की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन चार दिन बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई और बुधवार को भी उस अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

kalpna fake account
हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनके एक्स अकाउंट को कल्पना ही ऑपरेट कर रही है, कल्पना मुर्मू सोरेन अपने सभी पोस्ट हेमंत सोरेन के अकाउंट से ही करती है, उनका कोई एक्स अकाउंट नहीं है। रविवार को कल्पना ने अपने फर्जी अकाउंट @kalpnasoren_jmm को लेकर गोंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और कहा जा रहा था कि साइबर सेल की मदद से उस ip address हासिल किया जा रहा है जिससे ये एकाउंट चल रहा है। जनवरी 2024 में बने इस एकाउंट को झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक विकास मुंडा,  पूर्व विधायक सुखदेव भगत सहित कई लोग फॉलो कर रहे है।

See also  नोएडा: गुल मोहम्मद 5 साल की बेटी आयत को अस्पताल जे रहा था, यश शर्मा के BMW ने रौंद दिया, बेटी की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now