कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायकों के साथ केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने अपना 40वां जन्मदिन विधायकों के बीच केक काटकर मनाया। विधानसभा के बजट सत्र के बाद कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन और गठबंधन के विधायकों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और सभी को शुभकामनाएं देने के लिए बधाई दी।

f82033d9 70ca 4e85 a20e 95e330b7231f

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी जीवन संगिनी, मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में मज़बूती के साथ खड़ी होने वाली, हर वक्त मुझे हिम्मत देने वाली गांडेय की विधायक को जन्मदिन की बहुत बधाई।

आप हमेशा स्वस्थ्य रहें और दीर्घायु हों।

GlHJLREbQAA9WJO

सरयू राय ने मांगा केंद्र के पास झारखंड के बकाया का हिसाब-किताब, सरकार ने दिया ये जवाब…
कल्पना सोरेन के लिए ये जन्मदिन इसलिए भी खास था क्योंकि 2024 में उन्होने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था, उस वक्त हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले को लेकर जेल में थे। इस बार हेमंत सोरेन न केवल जेल के बाहर है बल्कि सत्ता बरकरार रखकर उन्होने इतिहास भी रचा था। दूसरी बात विधायक के रूप में ये कल्पना सोरेन का ये पहला जन्मदिन था और इस मौके में विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री कक्ष में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मंत्री सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन अंसारी, संजय प्रसाद यादव के साथ विधायक मथुरा महतो, हेमलाल मुर्मू, लुईस मरांडी, ममता देवी, अमित महतो, एमटी राजा, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई लोग मौजूद थे।

GlHJLO acAERUKnकल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायकों के साथ केक काटकर मनाया अपना जन्मदिनGlHJLPfXwAAu6nJGlHJLO8aQAAmBmp8c703a70 f2b5 40bf b4cc a70dddf4f45eGlHZpSEXUAAqqdw

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now