JSSC पेपर लीक मामले में SIT ने बिहार से दो युवक को किया गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रूपये किया था इन्वेस्ट

JSSC-CGL पेपर लीकः CID ने वित्त विभाग के अधिकारी संतोष मस्ताना को किया गिरफ्तार, आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में एसआईटी ने बिहार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल पियूष भागलपुर और अभिषेक राज नवादा का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ के दोनों ने अभी तक अपनी संलिप्तता स्वीकार नहीं की है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इससे पहले एसआईटी ने झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पता चला कि अभिषेक और राहुल ने पटना के रहने वाले राजीव कुमार के साथ मिलकर पेपर लीक करने के लिए डेढ़ करोड़ रूपए इन्वेस्ट किया था। दोनों ने बैंक अकाउंट खोला, जिसमें अभ्यर्थियों से लिए गए पैसे जमा कराए जा रहे थे। एसआईटी को अब पटना के उस राजीव की तलाश है। राजीव ने पेपर लीक करने की साजिश रची थी। जिसके साथ अभिषेक और राहुल शामिल था। राजीव ऐसे अभ्यर्थियों की तलाश करता था, जो नौकरी के लिए मोटी रकम देने को तैयार हो, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया।
एसआईटी ने अबतक 5 आरोपियों को गिरगतार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन एक सवाल अभी भी पहेली बनी हुई है कि आखिर पर्चा कहां से लीक हुआ। क्या प्रिंटिंग के दौरान लीक हो गया था या फिर कोषागार से परीक्षा केंद्र जाने के दौरान लीक हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now