JSSC भाषा शिक्षक का रिजल्ट हुआ जारी, 1059 अभ्यर्थियों को मिली सफलता 

JSSC भाषा शिक्षक का रिजल्ट हुआ जारी, 1059 अभ्यर्थियों को मिली सफलता 

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य (भाषा विषय) पद के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। आयोग द्वारा घोषित नतीजों में कुल 1059 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें 959 अभ्यर्थी गैर पारा शिक्षक और 100 अभ्यर्थी पारा शिक्षक श्रेणी में चयनित हुए हैं।

गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफ,अजरबैजान से इस दिन रांची लाया जाएगा अमन साहू का खास
यह परिणाम जिलावार व कोटिवार रूप से जारी किया गया है। परीक्षा में कुल 4991 पद भाषा शिक्षक के लिए निर्धारित थे, जिनके विरुद्ध 1602 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था।

शिबू के गांव नेमरा में अपनों के साथ हेमंत की रात! कुछ मुलाकातें, कुछ बातें और बचपन की यादें…
इस बार सबसे अधिक चयन पलामू जिले से (97 अभ्यर्थी) और सबसे कम चयन साहिबगंज से (15 अभ्यर्थी) हुआ है। रांची जिले से कुल 111 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जिनमें 88 गैर पारा और 23 पारा शिक्षक शामिल हैं।

aScreenshot 2025 08 08 081018

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now