रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुवार शाम को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 (रविवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
14वीं सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों का विवरण
इस परीक्षा के जरिए निम्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी—
- उप समाहर्ता – 28 पद
- पुलिस उपाधीक्षक (DSP) – 42 पद
- राज्य जनसंपर्क पदाधिकारी – 10 पद
- सहायक नगर आयुक्त / कार्यपालक पदाधिकारी – 10 पद
- प्रोबेशन पदाधिकारी – 4 पद
- सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) – 3 पद
- काराधीक्षक – 2 पद
- जिला समादेष्टा – 2 पद
- सहायक निबंधक – 2 पद








