हजारीबाग में पत्रकार पियूष पांडेय और उनके पिता पर जानलेवा हमला, दो भाईयों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत

हजारीबाग में पत्रकार पियूष पांडेय और उनके पिता पर जानलेवा हमला, दो भाईयों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत

हजारीबागः मंगलवार को हजारीबाग में दो पत्रकारों के पिटाई की खबरें आई। पहली घटना में मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों ने सवाल पूछने पर पत्रकार की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं दूसरी घटना गोरहर थाना क्षेत्र से आई है। जहां बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय एवं उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

a 1
घटना के संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सूर्यकुंड धाम परिसर में अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर दोनों पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

b 1
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया।

See also  गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा, विपक्ष कर रहा है तुष्टिकरण की नीति

c 1
पत्रकार पियूष पाण्डेय ने बताया कि आरोपित दोनों भाई साइबर अपराध और चोरी-ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने अश्विनी पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। उन्हें आशंका है कि आरोपियों को शक है कि उन्होंने पुलिस को कुछ जानकारी दी है। इसी कारण उन्हें एक अन्य बहाने से बुलाकर अपने पिता के साथ जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now