JMM MLA दशरथ गगराई ‘चढ़ा रहे हैं नशा’…जान को कह रहे हैं ‘धीरे-धीरे बढ़ाओ प्यार’…

jmm Mla dasrath gagrai video

रांचीःझारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दशरथ गगराई… काला गोगल्स लगाए…खुली जीप में आते हैं,  बैकग्राउंड शुरु होता है और फिर एक महिला एक्टर आती है और शुरु होता है गाना…चढ़ाओ जान नशा…धीरे-धीरे प्यार आगे बढ़ाओ जान…. ।

JMM MLA दशरथ गगराई का वीडियो

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला खरसावां विधायक का ये वीडियो आपने नहीं देखा है तो जरुर देखिए । देख कर लगेगा नहीं कि आदिवासी समाज से आए विधायक पर म्यूजिक एलबम बनाने का ऐसा शौक चढ़ चुका है कि इस तरह के वीडियो बनाने लगे हैं जिसे देखने के बाद विवाद होना तय है ।

Untitled 3
Screenshot

नशा चढ़ाओ गाने पर कर रहे हैं डांस

दशरथ गगराई युवा विधायक हैं यूट्यूब पर राहुल गगराई सुरसंगोम नाम के एक म्यूजिक चैनल पर उनका वीडियो अपलोड हुआ है । जिसमें सानिया प्रसाद और दशरथ गगराई नशा चढ़ाओ गाने पर डांस करते हुए दिख ररहे हैं । हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के मसाला सॉन्ग की तरह झारखंडी भाषा में इस तरह के ये सॉन्ग वो भी एक विधायक पर फिल्माने के बाद विवाद उठना तय है ।

Untitled 5
Screenshot

मसाला म्यूजिक वीडियो पर विवाद

सवाल वीडियो पर नहीं है बल्कि वीडियो के अंदर जिस तरह के मसाला सॉन्ग का इस्तेमाल हुआ है उस पर उठ रहा है। जिस पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन नशा के खिलाफ अपनी पूरी जिंदगी लगा दी उस पार्टी के विधायक सिगरटे पीने वाले वीडियो को ना सिर्फ प्रमोट करते हुए दिख रहे हैं बल्कि वीडियो में खुद भी एक्टिंग करते हुए दिख रहे हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now